पूर्णिया, दिसम्बर 13 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी में अल्टीमेटम के बाद अतिक्रमणकारियों दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को पहले दिन बनमनखी मुख्य बाजार में सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 10 दुकानदारों का फाइन काट कर कुल बीस हजार रुपए की राशि वसूल की गई। शुक्रवार की संध्या तकरीबन 4:00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम के संयुक्त नेतृत्व में जब टीम पहुंची तो दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया। सड़क किनारे फुर दुकान लगाने वाले दुकानदार अपना सामान समेट कर इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान सड़क पर अतिक्रमण किए भी तकरीबन एक दर्जन दुकानदार मिले जिसे तत्काल फाइन काट कर जुर्माना की राशि वसूल की गई। इसके बाद प्रशासनिक टीम बनमनखी रेलवे जंक्शन स्थित स्टेशन के बाहरी परिसर पहुंची। वहां दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.