रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- खटीमा। अल्केमिस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चेयरपर्सन डॉ. दिव्या रावत एवं प्रबंधक विरेन्द्र रावत के मार्गदर्शन में विशेष छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के विघार्थियों ने प्रतिभाग किया। चेयरपर्सन ने बताया कि यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए है जो वर्तमान में किसी भी विघालय से आरटीई के तहत कक्षा आठ तक की शिक्षा प्राप्त कर चुके है। लेकिन आर्थिक अभाव के कारण आगे की शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को विघालय में कक्षा 12 तक अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधायें प्रदान की जाएगी। यहां प्रधानाचार्य डॉ. जेपी गंगवार, उप प्रधानाचार्या बिन्दु बत्रा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...