खगडि़या, जनवरी 13 -- खगड़िया। नगर संवाददाता अलौली में बाइक व टेम्पो के बीच सोमवार को आमने सामने हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की हपचान महेशखूंट थाना क्षेत्र के राजधाम के रहने वाले सोनू कुमार उर्फ रौशन कुमार के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि युवक बाइक से अलौली प्रखंड के मधुपुर से अपने बहन के यहां से वापस आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक ने उसेजोरदार ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.