अलौली में ओवरटेक के दौरान टेंपो पलटा, छह लोग गंभीर रूप से घायल
खगडि़या, अगस्त 14 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा गांव के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खगड़िया से अलौली की ओर जा रहा एक टेंपो बस को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में टेंपो में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा। सदर अस्पताल में सभी घायलों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहन ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.