अलौली में आज से 26 तक सुबह में बिजली आपू्त्तित रहेगी बंद
खगडि़या, जून 20 -- अलौली। एक प्रतिनिधि प्रखंड के सभी बिजली उपभोक्ताओं को बिजली विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि 21 जून से लेकर 26 जून तक सबेरे छह बजे से साढ़े नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। 33 केवी बछौता से हरिपुर लाइन में आवश्यक रखरखाव एवं लंबी दूरी के पोल के बीच नया पोल गाड़ने का काम किया जाएगा। जिस कारण सबेेरे में साढ़े तीन घंटे प्रतिदिन आपू्त्तित बंद रखा जाएगा। निर्धारित समय से पहले आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें। बारिश का समय है इसलिए मौसम अनुसार समय सारणी में बदलाव भी किया जा सकता है। इस आशय की जानकारी हरिपुर प्रक्षेत्र के जेई अनुराग कुमार ने आशय की जानकारी शनिवार को दी। यह भी पढ़ें- अलौली: नल जल संचालक को आवश्यक निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.