खगडि़या, अप्रैल 17 -- खगड़िया । नगर संवाददाता अलौली प्रखंड के लुसेंट इंटरनेशनल स्कूल ने इस वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों का सफल होना न केवल स्कूल, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बन गया है। इस शानदार उपलब्धि के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला, जहाँ शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वर्षों की मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। पिछले 10 वर्षों से लगातार बेहतर शिक्षा प्रदान करते हुए यह विद्यालय अलौली प्रखंड में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। यह भी पढ़ें- नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी का शानदार प्रदर्शन: बोर्ड परीक्षा 2025-26 में छ...