अलौली : सर्पदंश से 60 वर्षीया वृद्धा की मौत, मातम
खगडि़या, अगस्त 17 -- अलौली। एक प्रतिनिधि जिले के संतोष गांव में सोमवार की सुबह सर्पदंश से एक वृद्धा की मौत हो गई। जिसकी पहचान अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत संतोष गांव निवासी जनार्दन सदा की 60 वर्षीया पत्नी श्री बती देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह घर में वृद्धा झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान विषैला सर्प ने उसे हाथ में कई जगह काट कर लहूलुहान कर दिया। उसके घर में उस समय कोई सदस्य नहीं था। जानकारी पाकर परिजन घर पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने तत्काल झाड़ फूंक करना शुरू कर दिया। इधर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.