अलौली : आज से श्रीमद् भागवत गीता का आध्यात्मिक रहस्य कथा दिव्य प्रवचन होगा शुरू
खगडि़या, जून 20 -- अलौली। एक प्रतिनिधि प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा अलौली के बैनर तले 20 जून से 22 जून तक तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता का आध्यात्मिक रहस्य कथा दिव्य प्रवचन कार्यक्रम अलौली हाईस्कूल के मैदान में होगा। यह निर्णय ब्रह्माकुमारी शाखा अलौली के कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में लिया गया। बैठक में शंभू भाई, रंजीत भाई, समाजसेवी किरण देव यादव, प्रियंका बहन, नीतू बहन, विभा बहन, चंदा बहन आदि ने भाग लिया। समाजसेवियों ने कहा कि बीके कंचन दीदी बतौर प्रवचन कर्ता सहित हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। जो अलौकिक दिव्य प्रवचन करेंगे। समाज में बढ़ती हुई चुनौतियां, तनाव पूर्ण जिंदगी एवं आकस्मिक दुर्घटनाओं को दूर करने हेतु अध्यात्म से जुड़कर गीता ज्ञान को आत्मसात कर सुखमय जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। जीवन की सर्व समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.