खगडि़या, मार्च 6 -- अलौली। एक प्रतिनिधि अलौली पुलिस की गश्ती दल ने विशेष निशानदेही पर 14 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान मेघौना गांव के गंगा पोद्दार के पुत्र विद्यानंद पौद्दार के रुप में किया गया है। बताया जाता है कि 14 बोतल विदेशी शराब घर में छिपा रखा था। उससे पूर्व ही पुलिस ने शराब जप्त कर कारोबारी को गिरफ्तार में ले लिया है। इधर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि कारोबारी पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...