खगडि़या, जून 13 -- अलौली। एक प्रतिनिधि अंबा ईचरुआ पंचायत के कामा तिलक नगर गांव में जमीन विवाद को लेकर शनिवार को मारपीट में एक दर्जनभर लोग जख्मी हो गए। सभी का इलाज सीएचसी में चल रहा है। विमल यादव, विकास यादव, लेवर यादव, कम्पू यादव, आलेश यादव, नारायण यादव वहीं दूसरे पक्ष के संजय यादव, दीप नारायण, पंकज, चंदन, कैलाश यादव आदि जख्मी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि विमल यादव के केवाला जमीन पर संजय यादव काफी दिनों से अपना अधिकार जमाना चाहता है। पूर्व में भी विवाद हो चुका है और पुलिस द्वारा अनुमंडल भेजने पर विमल यादव के पक्ष में निर्णय देकर संजय यादव को सक्षम न्यायायल नहीं जाकर जोर जबरदस्ती से जमीन अपने कब्जे में लेने के लिए मारपीट पर उतारू हो गया। यह भी पढ़ें- औरैया में चकबंदी की जमीन पर कब्जा मिलने के बाद भड़का विवाद, चार पर मुकदमा दर्ज इधर प्...