अलौली: प्रखंड प्रमुख ने किया आंगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
खगडि़या, मई 21 -- अलौली। एक प्रतिनिधि प्रमुख नवीन कुमार गुरुवार को चातर पंचायत अन्तर्गत संतोष गांव के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या-181 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण पश्चात प्रमुख ने बताया कि केन्द्र पर 30 बच्चे मौजूद थे। सेविका मुधुमाला कुमारी एवं सहायिका सुमित्रा देवी ड्रेस में कार्य करती देखी गयी। केन्द्र की सभी व्यवस्था संतोषजनक देखा गया। सेविका व सहायिका को निर्देश दिया गया कि बच्चों के अभिवावकों से संपर्क कर समय से केन्द्र भेजने को प्रेरित करें। प्रमुख ने बताया कि केन्द्र के बच्चें से दूध, अंडा, फल खिलाने व प्रतिदिन मिलने वाले खानों के संबंध में जानकारी ली गई। उक्त औचक निरीक्षण से आसपास के आंगनबाड़ी केन्द्र संचालकों में हड़कंप का माहौल देखा गया। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्र पर स्कूल तत्परता मेला आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.