खगडि़या, दिसम्बर 30 -- अलौली। एक प्रतिनिधि दिनभर कपकपाती ठंड से राहत के लिए नगर पंचायत क्षेत्र के 12 वार्ड में 22 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई। जो गत 22 दिसम्बर से ही शुरू है। आगामी 14 जनवरी तक लगातार चलता रहेगा। बताया जा रहा है प्रति अलाव 15 से 25 किलो जलावन आपू्त्तित की जाती है। प्रखंड चौक स्थित एक स्थान पर अलाव का सेवन करते हुए लोगों ने बताया कि पांच किलो के करीब जलावन मिलता है। कुछ देर में ही समाप्त हो जाता है। अस्पताल गेट के पास अलाव जलता देखकर जानकारी ली गई तो बताया गया कि क वार्ड पार्षद प्रतिनिधि द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है। अस्पताल गेट के पास चौबीस घंटे अलाव की पुख्ता व्यवस्था की जरूरत है। यहां घंटे दो घंटे के अलाव से काम चलने वाला नहीं है। अस्पताल में आये मरीज को रातभर अलाव के सहारे ही समय काटना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.