अलौकिक शक्तियां पाने और पसंद की लड़की से शादी के लिए मासूम की बलि; राजस्थान से अगवा 22 महीने का बच्चा
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- राजस्थान में अंधविश्वास की एक ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। एक शख्स ने कथित तौर पर अलौकिक शक्तियां हासिल करने, भगवान को प्रसन्न करने और अपनी पसंद की महिला से शादी करने के लिए 22 महीने के मासूम को अगवा कर लिया। आरोपी बच्चे की बलि देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। राजस्थान से अगवा किया गया मासूम करीब 40 घंटे बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में काली मंदिर से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में 34 वर्षीय आरोपी विवेक कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। वह बिहार के रोहतास जिले के सासाराम का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अंधविश्वास में इस कदर डूब चुका था कि उसे लगने लगा था कि मासूम की बलि देकर वह अपनी निजी इच्छाएं पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.