अलोपशंकरी मंदिर में लगा सवा दो क्विंटल का घंटा
प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। शक्तिपीठ मां अलोपशंकरी मंदिर में सोमवार को काशी से मंगवाए गए सवा दो क्विंटल का शुद्ध पीतल का घंटा लगाया गया। मंदिर के मुख्य द्वार पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महंत यमुना पुरी की अगुवाई में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने विधि-विधान से घंटा का पूजन-अर्चन किया। पूजन के बाद डीएम ने घंटा बजाकर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।महंत ने बताया कि काफी समय से घंटे की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। घंटे की ध्वनि से वातावरण में शुद्धता, पवित्रता व परमात्मा के प्रति भक्तिभाव जाग्रत होता है। घंटा लगाए जाने के बाद श्रद्धालुओं के बीच उत्साह देखा गया। अधिकतर श्रद्धालु घंटा बजाते हुए मां अलोपशंकरी के पालने का दर्शन करने पहुंचते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.