अलोपशंकरी मंदिर के पास लगा स्मार्ट सिटी का स्पीकर चोरी
प्रयागराज, मई 15 -- स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अलोपशंकरी मंदिर के पास लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम का एक स्पीकर चोरी हो गया। मामले में दारागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत मेसर्स अशोका बिल्डकॉन लिमिटेड को शहर में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने और उसके पांच वर्षों तक रखरखाव का कार्य मिला है। कंपनी के साइट इंजीनियर दिनेश पटेल ने निरीक्षण में पाया कि अलोपशंकरी मंदिर के पास पोल में लगा एक स्पीकर गायब है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.