गोरखपुर, जून 22 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अलेनाबाद गांव में सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।स्थानीय लोगों के अनुसार, मृत महिला की उम्र करीब 35 वर्ष थी और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होती थी। ग्रामीणों ने बताया कि महिला कुछ समय से क्षेत्र में इधर-उधर घूमती देखी जाती थी। सोमवार को उसका शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और गांवों में उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- शारदा नदी में मिला बुजुर्ग महिला का शव पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...