पेरिस, जून 8 -- जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने आखिरकार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का अपना सपना साकार कर लिया। दूसरी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव ने रविवार को फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में इटली के फ्लावियो कोबोली को 6-1, 4-6, 6-4, 6-7 (5), 6-1 से हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। अपने चौथे ग्रैंड स्लैम फाइनल में उतरे ज्वेरेव ने चार घंटे से अधिक समय तक चले रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की। कोबोली ने दूसरे चैम्पियनशिप प्वाइंट पर एक आसान स्मैश नेट के बाहर मार दिया जिससे मैच का अंत हुआ। इसके बाद ज्वेरेव भावुक हो गए और लाल मिट्टी पर पीठ के बल लेटकर अपनी आंखों को हाथों से ढंक लिया। कुछ देर बाद उन्होंने दोनों हाथ उठाकर जीत का जश्न मनाया। इस जीत के साथ 29 वर्षीय ज्वेरेव उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए जिन्होंने...