मेरठ, अप्रैल 13 -- अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में आयोजित ऑल इंडिया ओपन स्नूकर प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्रतियोगिता रविवार के दिन खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। 11 अप्रैल को खेले गए मुकाबलों में मुनीर हुसैन ने प्रखर शर्मा को 67-16, 84-47, 89-16 से हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं दिल्ली के शरद कुमार ने यूपी के प्रतीक चौधरी को 53-45, 57-49, 59-27 से मात दी। शौकिन मोहम्मद ने लखनऊ के कनकन शमसी को 68-21, 70-47, 15-68, 50-79, 64-42 से हराया। दिल्ली के सनी सोलंकी ने उत्तराखंड के शैलेन्द्र उन्नवाल को 19-62, 11-57, 55-13, 56-08, 54-43 से शिकस्त दी। उत्तराखंड के अभिषेक ने अकरम हाशमी को 47-54, 72-30, 65-10, 71-8 से हराया, जबकि जितेंद्र सोनी को वॉकओवर मि...