अलेक्जेंडर क्लब में घुसकर हंगामा, मैनेजर को गोली मारने की धमकी
मेरठ, जून 30 -- मेरठ। अलेक्जेंडर क्लब में रविवार रात कुछ युवकों ने जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया और रोकने पर अभद्रता कर दी। गार्डों और मैनेजर को गोली मारने की धमकी दी गई। मामले में सिविल लाइन पुलिस को तहरीर दी गई है। अलेक्जेंडर क्लब में रविवार रात चार युवकों ने अंदर घुसने का प्रयास किया था। गेट पर ही गार्डों ने रोका और पूछताछ की। इस दौरान युवकों ने हंगामा कर दिया और गाली गलौज की। सूचना पर क्लब के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और मैनेजर अभिषेक को बुला लिया गया। मैनेजर अभिषेक शर्मा वहां पहुंच गए और उन्होंने उन चारों युवकों को सदस्यों से अभद्रता करने से रोका। इन युवकों ने मैनेजर और गार्डों को गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान माहौल गरमा गया और पुलिस को सूचना दी गई। जब तक पुलिस पहुंची, आरोपी फरार हो गए। इस दौरान पुलिस को क्लब के पदाधिकारियों ने शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.