बोकारो, अप्रैल 10 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। चंदनकियारी प्रखंड के बाटबिनोर पंचायत के अलुआरा में आयोजित सात दिवसीय श्रीश्री 108 श्रीमद् भागवत महापुराण पाठ व ज्ञान यज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। सात दिन तक पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। कार्यक्रम के अंतिम दिन कथा वाचक व्यास संजय द्विवेदी ने महारास लीला, गोपी संवाद एवं रुक्मिणी विवाह प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के माध्यम से उन्होंने भक्ति, प्रेम और धर्म के महत्व को विस्तार से बताया। इसके पश्चात वैदिक आचार्यों ने विधि-विधान से यज्ञ की पूर्णाहुति कराई गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर पूर्णाहुति में भाग लिया और सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर बाट बिनोर, बूढ़ी बिनोर, फूटलाही, तुघरी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.