जौनपुर, मार्च 2 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। रामनगर विकासखंड के बुजुर्गा ग्रामसभा में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद सामने आया है। ग्राम रोजगार सेवक दलसिंगर यादव का आरोप है कि तालाब खुदाई कार्य के लिए फर्जी श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज कराने का दबाव बनाया जा रहा था। रविवार सुबह करीब नौ बजे फोन कर उनसे फर्जी हाजिरी लगाने को कहा गया। उन्होंने बिना श्रमिक मौजूदगी और फोटो सत्यापन हाजिरी दर्ज करने से इनकार कर दिया तो फोन पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। रोजगार सेवक का कहना है कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि मनरेगा कार्य में मौके पर मौजूद श्रमिक का फोटो अपलोड किए बिना हाजिरी नहीं लगाई जा सकती, ताकि गलत भुगतान रोका जा सके। आरोप है कि नियम की जानकारी देने पर प्रधान प्रतिनिधि समीम खान नाराज हो गए और करीब दो मिनट तक फोन पर अपशब्द कहत...