बाराबंकी, मार्च 1 -- बाराबंकी,संवाददाता। इज़राइल के हमलों की खबरों के बीच जब ईरान के सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई के निधन की सूचना सामने आई, तो जिले के किंतूर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। खबर मिलते ही कस्बे के लोग उनके पैतृक घर की ओर उमड़ पड़े। वहां का माहौल बेहद गमगीन था। कोई मोबाइल पर हमलों से जुड़ी ताज़ा खबरें देख रहा था, तो कोई घर में लगी उनकी तस्वीरों को निहारते हुए भावुक नजर आया। किंतूर कस्बा ऐतिहासिक रूप से ईरान के प्रथम सर्वोच्च नेता रुहोल्लाह ख़ुमैनी के परिवार से संबंधों के कारण चर्चा में रहा है। यहां रह रहे उनके परिजनों ने इस खबर को अत्यंत पीड़ादायक बताया। उनका कहना है कि यह क्षति केवल ईरान के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए दुखद है। स्थानीय निवासियों ने वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.