इटावा औरैया, मार्च 15 -- अली कालौनी बाह अड्डा मस्जिद में रमज़ान उल मुबारक में कुरान मुकम्मल होने पर मुतवल्ली हाजी मुईन उद्दीन गुड्डू मंसूरी की ओर से सम्मान समारोह और नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। मस्जिद अली कालौनी बाह अड्डा के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद जमाल उद्दीन द्वारा रमज़ान में कुरान मुकम्मल करने पर मस्जिद के मुतवल्ली हाजी गुडडू मंसूरी ने उन्हें साफा पहनाकर व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मौलाना जाहिद रज़ा ने कहा कि अल्लाह ने कुरान को नाजिल किया और फरमाया कुरान की हिफाजत मेरे जिम्मे है। अल्लाह ने और भी नबियों पर नाजिल होने वाली किताबों का जिम्मा नहीं लिया। यही वजह है कि कुरान में कोई भी बदलाव मुमकिन नहीं है। जो कुरान 1400 साल पहले नाजिल हुआ वही कुरान कयामत तक बाकी रहेगा। संचालन करते हुए नदीम अहमद बरकाती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.