अलीहास में साइकिल रेस प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन
मऊ, जून 4 -- पूराघाट, हिंदुस्तान संवाद। मेरा युवा भारत केंद्र मऊ के तत्वावधान में उप निदेशिका के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत अलीहास में अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रेस प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। मुख्य अतिथि प्रवक्ता राम जनम सिंह ने कहा कि नियमित रूप से साइकिल चलाना प्रदूषण मुक्त और बेहतरीन व्यायाम है, जो शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन साइकिल चलाने से हृदय स्वस्थ रहता है, वजन नियंत्रित रहता है तथा व्यक्ति तनावमुक्त रहता है। यह भी पढ़ें- साइकिल रैली के माध्यम से स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश वेदप्रकाश यादव ने कहा कि साइकिल चलाना एक प्रभावी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.