अलीपुर अंडरपास से पांच लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 4 -- बहादराबाद। ऑपरेशन प्रहार 2026 के तहत बहादराबाद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को पुलिस टीम अलीपुर अंडरपास के पास गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में जाता दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र नरेश निवासी ग्राम अलीपुर कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार उम्र 30 को गिरफ्तार कर लिया। मामले में कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल नरविन्दर सिंह और कां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.