सहारनपुर, मार्च 2 -- क्षेत्र के गांव अलीपुरा नौगांवा में एक व्यक्ति ने अशांति फैलाने का प्रयास किया। उसने मुहूर्त से पहले ही होलिका में आग लगा दी। सीओ बेहट व मिर्जापुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शान्त किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा नौगांवा में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही पाल्ला पुत्र मंगत व अजीत पुत्र पाल्ला ने होलिका में आग लगा दी। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गये। सूचना मिलते ही सीओ बेहट वैभव पाण्डेय व मिर्जापुर थाना प्रभारी इन्सपेक्टर सूबे सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शान्त किया। साथ ही होलिका दहन के लिये अलग से इंधन की व्यवस्था भी करायी। पुलिस ने दोनों आरोपियों क...