मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की अलीनेउरा में रविवार को युवा मंडल युवक-युवती कमेटी का गठन किया गया। बैठक में लोगों को स्वच्छता, जल संरक्षण और पौधरोपण से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त नशापान के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। जिला पार्षद हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक को मुखिया पंकज कुमार, गौरव कुमार, कृष राज, शिवांग कुमार, मानव कुमार, मिथलेश कुमार, अनुभव कुमार और नितेश कुमार ने संबोधित किया। बताते चलें कि भारत सरकार के युवा व खेल मंत्रालय के द्वारा विशेष अभियान चला कर गांव के युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.