चंदौली, मार्च 15 -- नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम ने शुक्रवार की रात हाइवे स्थित गुल्ली पांडेय पोखरा से एक कुंतल 83 किलोग्राम 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजा की कीमत करीब 46 लाख बताई जा रही है। गांजे की खेप बिहार से लेकर पंजाब राज्य जा रहे थे। मौके से एक चालक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में खलबली मची है। शुक्रवार की देर रात स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव और अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम गुल्ली पांडेय पोखरा के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध ट्रेलर तेजी से बिहार की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। आशंका होने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.