गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर में एक मकान के अंदर मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तमाम कोशिशों के बाद जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तब फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, अलीनगर के कुर्मी टोला स्थित मोहम्मद इरशाद के घर में शाम की इफ्तारी की तैयारियां चल रही थी। तभी अचानक आग लगने से अफरा- तफरी मच गई। पूरा घर धुएं से भर गया। घर में मौजूद लोग बाहर निकल गए। हल्ला सुनकर आस-पास के लोग जुटे और आग बुझाने की कोशिश की। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। गोलघर फायर स्टेशन की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची और थोड़ी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर का कीमती सामान जल गया। घटना में जानमाल की नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.