अलीनगर के उपस्वास्थ्य केन्द्र में समस्याओं से परेशानी
लखीसराय, मई 23 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के अलीनगर पंचायत और गांव के उपस्वास्थ्य केन्द्र में समस्याओं के रहने से मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह उपस्वास्थ्य केन्द्र एनएच-80 के किनारे है और यहां अलीनगर, अलीनगर इंगलिश, खर्रा, चननिया, फेंकू, पोखरामा आदि गांवों के मरीज आते हैं। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं में भी घायल पहुंचते हैं। उपचार की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घायलों को सूर्यगढ़ा स्थित सीएचसी ले जाना पड़ता है। यह उपस्वास्थ्य केन्द्र एक छोटे कमरे में चलता है और रोगियों के बैठने की भी व्यवस्था नहीं है। कमरे में दवाएं रहती हैं। वैसे यहां एक सीएचओ तथा तीन एएनएम कार्यरत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बराबर ही सीएचओ और एक एएनएम केन्द्र पर अनुपस्थित रहती हैं। यह भी पढ़ें- लैलोखर में बने उप स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.