रायबरेली, मई 7 -- लालगंज संवाददाता। नगर पंचायत में कई वार्डो में गंदगी का अंबार है। नगर पंचायत के वार्ड विकास नगर, नाला किनारे के आंशिक क्षेत्र अलीनगर और सर्वोदय नगर में गंदगी के ढ़ेर लगे हुए है। मोहल्लों के नाले और नालियां कूड़ा-कचरे से पटे पड़े हैं। जिससे उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मी नियमित रूप से सफाई करने नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- राजीव नगर में गंदगी से फूटा लोगों का गुस्सा, सफाई व्यवस्था धड़ामस्थानीय शिकायतें सर्वोदय नगर निवासी पं नारायण ने बताया कि मोहल्ले में लंबे समय से सफाई व्यवस्था चौपट है। नालियों की सफाई न होने से कूड़ा कचरा युक्त पानी बदबू दे रहा है और बदबू से लोगों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने क...