दरभंगा, फरवरी 7 -- शहर के वार्ड एक के अलीनगर मोहल्ले के लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। गरीब परिवार शौचालय व पेयजलापूर्ति जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। दर्जनों लोग महीनों से राशन कार्ड के ऑनलाइन जुड़ाव नहीं होने से खाद्यान्न खरीदने की मुश्किलें सुनाते हैं। लोग मोहल्ले के बीचोंबीच मौजूद गोपाल साह पोखर की बदहाली पर सवाल उठाते हैं। कहते हैं कि सुंदर घाट होने के बावजूद नियमित सफाई के अभाव से पानी बदबूदार हो गया है। पोखर कचरे व काई से भरा है और मोहल्ले में मच्छरों की तादाद बढ़ रही है। लोग पोखर की गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका जताते हैं। बताते हैं कि पोखर किनारे मौजूद इकलौता सबमर्सिबल महीनों से खराब है। नल की टोटी टूटी है। दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के अलीनगर मोहल्ले में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। गरीब परिवार शौचालय व पेयजलापूर्ति जैसी बुनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.