दरभंगा, जून 14 -- अलीनगर। प्रखंड के तुमौल निवासी सीपीआई के पूर्व जिला मंत्री एवं प्रखर साम्यवादी चिंतक रामकुमार झा की धर्मपत्नी भगवान देवी के निधन पर भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय पासवान व महामंत्री संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ उनके घर पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। महामंत्री श्री सिंह ने कहा कि भगवान देवी का निधन परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर शत्रुघ्न सहनी, प्रदीप प्रधान, राहुल कर्ण, सुजीत चौधरी, संजय झा, शिवशंकर झा और मृत्युंजय मृणाल आदि थे। यह भी पढ़ें- पार्टी कार्यकर्ता के घर पहुंच मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...