दरभंगा, जून 26 -- अलीनगर। हाट गाछी मैदान में गुरुवार को नौवीं मुहर्रम के अवसर पर विभिन्न मुहर्रम अखाड़ों की खलिया चौकी का मिलान पारंपरिक तरीके से शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर अलीनगर के सरकारी इमामबाड़ा सहित अन्य मोहल्लों के चार अखाड़ों की चौकियों का मिलान हुआ। नरमा, इमामगंज, सहजौली और पिरहौली से चौकी के साथ पहुंचे जुलूस ने इमामे हुसैन का जयकारा लगाते हुए लाठी, डंडों के भी करतब दिखाए। बाद में निशान मिलान के साथ नौवीं मुहर्रम की रस्म सम्पन्न हुई। अलीनगर में लगे विभिन्न झूलों का आनंद भी लोगों ने जमकर उठाया। इधर पकड़ी, कटहा, श्यामपुर, मनहर और धमसाइन में भी हर्षोल्लास के साथ खाली चौकी के साथ निकले जुलूस एवं निशान मिलान की रस्म सम्पन्न हुई। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च बताया जाता है कि अलीनगर...