अलीगढ़, नवम्बर 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देवी देवता हिन्दुओं के आस्था के प्रतीक हैं। घर से लेकर मंदिर तक में भगवान की आराधना होती है। लेकिन अलीगढ़ के एडीए कालोनी में लोगों को आस्था की परवाह नहीं है। नगर निगम की ओर से एडीए कालोनी में पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया के गेट के पास कचरा प्वाइंट को बंद करा दिया गया। प्वाइंट बंद कराने के बाद यहां गमले रखवाए गए और रेलिंग पर भगवान भोलेशंकर का पोस्टर टांगा गया कि शायद अब लोग सुधर जाएंगे। लेकिन यह प्रयोग भी विफल हो गया। कालोनी के लोग भगवान के पोस्टर के पास ही कचरा फेंकने लगे। नगर निगम स्वच्छता को लेकर तमाम मुहिम चला रहा है। 300 से अधिक वाहन कचरा उठाने के लि सुबह से लेकर दोपहर तक डोर टू डोर जाते हैं। अब संकरी गलियों के लिए ई-रिक्शा का इंतजाम किया गया है। 250 कूड़ा प्वाइंट शहर में थे, जिसमें 150 कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.