अलीगढ़ में होली पर पथराव और फायरिंग, 2 लोगों को लगे छर्रे, दरोगा भी जख्मी
नई दिल्ली, मार्च 4 -- Aligarh news : यूपी के अलीगढ़ में होली के दिन बुधवार को मडराक थाना क्षेत्र के गांव पड़ियावली में दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। एक पक्ष के व्यक्ति ने छत पर चढ़कर फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोगों को छर्रे लगे हैं। बाद में लोगों ने आरोपी को घेर लिया और ईंट पत्थर फेंके। इसमें मडराक थाने के एसएसआई दरोगा धर्मपाल सिंह के सिर में पत्थर लग गया, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने उसे रेस्क्यू करते हुए गिरफ्तार किया। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं है। चर्चा है कि महिलाओं में किसी बात पर कहासुनी हुई थी। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। घटना बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हुई। पुलिस के अनुसार गांव के कैलाश पुत्र परम का मनीष वार्ष्णेय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर कहासुनी इतनी बढ़ी कि कैलाश अपनी छत पर चढ़ गया और उसन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.