अलीगढ़ होटल रेस्टोरेंट के अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
अलीगढ़, जून 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की त्रैवार्षिक चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हुई। अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए। चुनाव को लेकर किए गए नामांकन वापस लेने के बाद निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी। चुनाव अधिकारियों ने अध्यक्ष मानव महाजन, महामंत्री विवेक बगाई व कोषाध्यक्ष प्रमीत गुप्ता को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा।शुक्रवार को होटल यूपी 81 में आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह बिल्ला एवं राजकुमार गुप्ता तथा चुनाव पर्यवेक्षक पंकज धीरज ने चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष मानव महाजन, महामंत्री विवेक बगाई एवं कोषाध्यक्ष प्रमीत गुप्ता को निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.