अलीगढ़-हाथरस में विरोध में सड़क पर उतरे लोग, बिजलीघर घेरे
अलीगढ़, मई 3 -- स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता ही ज रहा है। मंडल में मीटर के खिलाफ तरह तरह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। शनिवार को अलीगढ़ के अपर फोर्ट बिजली घर पर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। वहीं थाना क़्वार्सी इलाके के चिलकोरा बिजलीघर पर स्मार्ट मीटर के बिजली बिल को लेकर महिलाओ नें जमकर हंगामा किया। अलीगढ़ के थाना कोतवाली क्षेत्र के पास स्थित अपर फोर्ट बिजली घर पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे और सड़क पर उतर एक जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अनियमित बढ़ोतरी हो रही है और उपभोक्ताओं को बिना वजह आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.