अलीगढ़ हाईवे पर रोडवेज बस और कार की भिड़ंत, किशोरी की मौत, सात घायल
मुरादाबाद, मई 27 -- मुरादाबाद। कुंदरकी थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-अलीगढ़ राजमार्ग पर बुधवार सुबह गांव हुसैनपुर के पास रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उत्तराखंड के टेहरी गढ़वाल निवासी रामदास अपने परिवार के साथ कार से संभल के बबराला स्थित कुलदेवी के दर्शन करने जा रहे थे। परिवार में बच्चों का मुंडन संस्कार होना था, जबकि नवविवाहित जोड़े की माथा टिकाई की रस्म भी होनी थी। बताया गया कि अमित और नेहा की शादी दो दिन पहले ही हुई थी। यह भी पढ़ें- अलीगढ़ हाईवे पर रोडवेज बस और कार की भिड़ंत, किशोरी की मौत, सात घायल कार में अमित, नेहा, रेखा, उसका एक वर्षीय पुत्र रिदविक, स्वाति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.