आगरा, अप्रैल 2 -- खंदौली क़स्बा में आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर गोयल धर्मशाला की मार्केट में गुरुवार तड़के बेकाबू कैंटर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए घुस गईं। गनीमत रही कि बाजार बंद था, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानों के शटर व आगे का हिस्सा भी टूट गया। सामान भी क्षतिग्रस्त होकर बिखर गया। अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। दुर्घटना जिस समय यह हुई, उस वक्त बाजार बंद था और सड़कों पर भीड़भाड़ भी नहीं थी। यही कारण रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...