अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के दो अलग-अलग क्षेत्रों से व्हॉट्सएप व फेसबुक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री भेजने का मामला सामने आया है। नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन की ओर से भेजी गई साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को चिह्नित कर लिया है। इनके खिलाफ सासनीगेट व बन्नादेवी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि सामग्री फॉरवर्ड की गई है। पहला मुकदमा सासनीगेट थाने के एसआई रोहित सिंह ने दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि साइबर सेल से साइबर टिपलाइन रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। इसका बारीकी से अवलोकन कर प्रारंभिक जांच की गई तो मामला चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित सामग्री भेजे जाने का पाया गया। व्हॉट्सएप चैट पर एक संदिग्ध फाइल भेजी गई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.