फिरोजाबाद, मार्च 3 -- होली के त्योहार पर रिश्तेदारी में त्योहार उठाने के लिए आए एक प्रौढ़ की रिश्तेदारी में पहुंचने से पहले मौत हो गई। ट्रेन से उतरते ही वह स्टेशन पर बने प्लेटफॉर्म पर बैठे व बेहोश हो गए। इससे दोनों ही परिवारों में मातम छा गया। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। जनपद अलीगढ़ के थाना चंडोस निवासी 55 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र श्यामलाल अपनी रिश्तेदारी टूंडला के गांव कैशोरा में आए थे। बताया जाता है कि रिश्तेदारी में एक गमी हो गई थी तथा होली पर त्योहार उठाया जाता है। इसके चलते वह रिश्तेदारी में त्योहार उठाने आ हहे थे। वह टूंडला तक ट्रेन से आए तथा ट्रेन से उतरने के बाद प्लेटफॉर्म पर बैठ गए। बताया जाता है कि इस दौरान उनके सीने में दर्द हुआ। वह बेहोश हो गए। बेहोश देखकर आसपास यात्रियों की भीड़ जुट गई। मौके पर ही म...