अलीगढ़, सितम्बर 10 -- वरिष्ठ संवाददाता धर्म समाज इंटर कालेज में चल रही 70वीं प्रदेशीय अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरुवार को खिलाड़ियों के बीच मुकाबले और रोमांचक हो गए। अंडर 14, अंडर 17 व अंडर-19 वर्ग के चौथे राउंड के मुकाबलों में कई टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया, जबकि कुछ मुकाबले बराबरी पर छूटे। मेजबान अलीगढ़ समेत सहारनपुर व मिर्जापुर टीमों ने अपने धैर्य, एकाग्रता और रणनीति से प्रतिद्वंद्वियों पर शानदार जीत दर्ज की। शुक्रवार को अंतिम दिन मुकाबले और रोचक होने की संभावना है।बालक वर्ग के अंडर 19 मुकाबलों में बरेली ने आजमगढ़ को 3.5-0.5 से हराया। सहारनपुर ने अलीगढ़ को 4-0 से मात दी। यह भी पढ़ें- शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने चले दांव, फाइनल मुकाबला आज कानपुर और प्रयागराज, देवीपाटन और लखनऊ, गोरखपुर और मेरठ के बीच मुकाबले ...