अलीगढ़, मई 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर लखपति दीदी बनाने के उद्देश्य से क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला समूहों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से बहुआयामी गतिविधियों से जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए उन्हें केवल एक गतिविधि तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है। समूह की महिलाओं को डेयरी, कृषि आधारित कार्य, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, लघु उद्योग एवं अन्य स्वरोजगार गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने प्रत्येक विकासख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.