आजमगढ़, जुलाई 18 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहनगर थाना क्षेत्र के करनेहुआं गांव निवासी ट्रक चालक आशीष सिंह (35) पुत्र कमला सिंह की अलीगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार रात उनके ट्रक की सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर से टक्कर हो गई।पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शुक्रवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया। शव करनेहुआं गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में कोहराम मच गया। पत्नी चांदनी सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। साढ़े तीन वर्षीय पुत्र माधव और चार माह की मासूम बेटी अंशिका के सिर से पिता का साया उठ गया। आशीष सिंह दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वह ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...