कानपुर, दिसम्बर 21 -- कानपुर के आरटीओ ऑफिस से रजिस्टर्ड अलीगढ़ में चल रही स्कूटी का नंबर कानपुर में अपाचे बाइक में इस्तेमाल हो रहा है। ट्रैफिक रूल तोड़ने पर जब चालान का मैसेज आया था तब जानकारी हुई। कानपुर सेंट्रल पर तैनात रहे आरपीएफ इंस्पेक्टर इस समय अलीगढ़ में सीओ हैं। उनकी पत्नी की स्कूटी (यूपी 78 जीजे 0763) के मोबाइल पर चालान का मैसेज आने पर जानकारी हुई। चालान नंबर से चेक करने पर पता चला कि कानपुर में चालान हुआ है। स्कूटी के जगह उसमें अपाचे बाइक पर लगी एचएसआरपी नंबर प्लेट लगी है। साधारण नम्बर प्लेट के बजाय एचएसआरपी में गलत नम्बर या एक नंबर से दो गाड़ियों का पंजीकरण का खेल सामने आ रहा है। इसके पहले भी एक ही नंबर से दो वाहनों के चलने के मामले पकड़े जा चुके हैं। इस मामले में डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि अभी उनके पास किसी पीड़ि...