अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) द्वारा 13 से 17 मार्च तक चलाए गए जीएमआर डिस्कनेक्शन अभियान में बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई। आगरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद और मथुरा जिलों में कुल 97,163 कनेक्शन काटे गए, जबकि 51,531 कनेक्शनों को दोबारा जोड़ा गया। अभियान के दौरान कुल 42,15,85,884 रुपये से अधिक का नेगेटिव बैलेंस सामने आया, जिसके सापेक्ष 29,11,36,143 रुपये की वसूली की गई। कुल रिकवरी 69.06 प्रतिशत दर्ज की गई। जिलेवार बात करें तो आगरा में 5.65 करोड़ रुपये के बकाये पर 3.10 करोड़ की वसूली हुई, जबकि अलीगढ़ में सबसे अधिक 10.86 करोड़ रुपये के बकाये पर 9.27 करोड़ रुपये वसूल किए गए। एटा में 8.51 करोड़ के सापेक्ष 5.54 करोड़, फिरोजाबाद में 10.31 करोड़ के सापेक्ष 6.82 करोड़ और मथुरा में 6.81 क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.