अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पीछे लकड़ी की टाल पर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव दलदलनुमा मिट्टी में पड़ा मिला। सिर में चोट के निशान थे। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। देररात तक पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी रही। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में युवक अकेला ही लड़खड़ाता हुआ जाता दिख रहा है। बुधवार सुबह करीब छह बजे गांधीपार्क बस स्टैंड के पीछे लकड़ी के टाल पर चौकीदार रोज की तरह ड्यूटी के लिए पहुंचे। वहां उनकी नजर मिट्टी से बाहर निकल रहे पैरों पर पड़ी। बरसात के चलते मिट्टी पूरी तरह धंसकर दलदल बन चुकी थी। उन्होंने टाल के मालिक को सूचना दी। इसके बाद इंस्पेक्टर गांधीपार्क विजय सिंह व फोरेंसिक टीम पहुंची। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.