अलीगढ़, मार्च 1 -- गांधीपार्क थाना क्षेत्र के छर्रा अड्डा पुल के नीचे श्री वार्ष्णेय कॉलेज के बाहर शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में कॉलेज का एक छात्र भी गोली लगने से घायल हो गया। दोनों कॉलेज के बाहर होली खेलने के बाद खड़े थे, तभी दूसरे गुट के युवकों ने आकर फायरिंग कर दी। एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार दोनों गुटों में पिछले छह माह से रंजिश चली आ रही है। पूर्व में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। मडराक क्षेत्र के गांव नौहटी निवासी 20 वर्षीय अंशू तोमर पुत्र शिवकुमार सासनीगेट थाना क्षेत्र के पीतल कारखाना में मजदूरी करता था। शनिवार दोपहर को वह रोज की तरह कारखाने में गया था। वहां से उसका दोस्त महेंद्र नगर निवासी पृथ्वीराज प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.