नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रोरावर क्षेत्र के गांव नौगवां अर्जुनपुर में जमीनी विवाद व रंगदारी के मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर रविवार को भीड़ ने हमला कर दिया। मुख्यारोपी के उकसाने पर भीड़ ने पुलिस से मारपीट करते हुए उसे छुड़ाने का प्रयास किया। पथराव कर दिया, जिसमें दरोगा, सिपाही समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। उनकी वर्दी फाड़ दी। खींचतान के दौरान आरोपियों ने दरोगा की सरकारी पिस्टल छीनकर तान दी। यही नहीं, उनका मोबाइल फोन व पैंट की बेल्ट में लगा हैंडसेट तक छीन लिया। बाद में थाने से पहुंचे फोर्स ने हालातों को संभाला। तनाव के बीच गांव में पीएसी तैनात किया गया है। पुलिस ने 38 नामजद व 150-200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, चार महिलाओं समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्वर्ण जयंती नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.